तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बच्चे का शव पोखर से बरामद

Updated:
विज्ञापन
तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बच्चे का शव पोखर से बरामद

डूबने से मौत की जतायी जा रही आशंका

विज्ञापन

बलरामपुर. बलरामपुर थाना क्षेत्र के महिशाल गांव से गुरुवार को लापता पांच वर्षीय बच्चे का शव शनिवार को उसके नानी घर के पीछे स्थित पोखर से बरामद किया गया है. शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार, दोपहर को कुछ ग्रामीणों ने गांव के समीप ही स्थित पोखर में एक बच्चे के शव को पानी के ऊपर तैरता हुआ देखा. इसकी सूचना बलरामपुर पुलिस को दी गयी. बलरामपुर थानाध्यक्ष विकास पासवान पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. शव को बाहर निकालने पर शिनाख्त लापता बच्चे रवि नंदन सिंह के रूप में हुई. शव को देखते ही मृतक बच्चे के परिजनों में मातम छा गया. उसकी मां और पिता के आंसू रोके नहीं रुक रहे थे. शव के बरामद होने आसपास के कई गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंच गये. सभी की आंखें नम थी. महिशाल गांव में मातम पसरा हुआ है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चा खेलने या शौच जाने के क्रम में पोखर के समीप गया होगा. इसी दौरान पैर फिसलने से वह पोखर में डूब गया होगा. इससे उसकी मौत हो गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन