प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पर कट्टा दिखाकर धमकाने का आरोप

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 15 May 2026 6:16 PM

विज्ञापन

प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पर कट्टा दिखाकर धमकाने का आरोप

विज्ञापन

फलका फलका थाना क्षेत्र के हाथवाड़ा पंचायत के फुलडोभी गांव निवासी किरण खातून ने फलका थाना में आवेदन देकर फलका प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष साजिद आलम पर उनके पति को कट्टा दिखाकर डराने-धमकाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में किरण खातून ने बताया कि उनके पति नसीम आलम बीते दिनों मघेली गांव से वापस अपने घर लौट रहे थे. रात्रि लगभग 11 बजे श्री कॉल स्कूल के समीप पहले से मौजूद साजिद आलम ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कट्टा दिखाकर नसीम आलम को डराया-धमकाया तथा जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता के अनुसार अचानक हुई इस घटना से उनके पति काफी भयभीत हो गये और अपनी बाइक वहीं छोड़कर जान बचाकर भाग निकले. बाद में जब आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, तब नसीम आलम दोबारा वहां जाकर अपनी बाइक लेकर घर लौटे. घर पहुंचने के बाद उन्होंने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिवार दहशत में है. पीड़िता ने थाना प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. फलका थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद चल रही है. साजिद आलम के दस कठ्ठा मखाना में कोई अज्ञात व्यक्ति ने गलत दवाई छिड़काव कर बर्बाद कर दिया है. दोनों पक्षों का आवेदन मिला है पुलिस जांच में जुटी है. इधर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष साजिद आलम ने बताया की हमदोनों में पूर्व से विवाद चल रही है. मेरे ऊपर झूठा आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन