बूथ सशक्तिकरण अभियान की भाजपा ने की समीक्षा

Published by : GUNJAN THAKUR Updated At : 29 May 2025 12:38 AM

विज्ञापन

बूथ सशक्तिकरण अभियान की भाजपा ने की समीक्षा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कटिहार भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बूथ अभियान टोली के साथ समीक्षा बैठक की गयी. भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर एक जून से 10 जून तक जिले के सभी बूथों पर अभियान टोली जाकर बूथों का सत्यापन भौतिक रूप से करेगी. साथ-साथ डिजिटल सत्यापन भी किया जायेगा. उन्होंने कहा कि कटिहार जिला के सभी मंडल के सभी बूथ स्तर पर यह अभियान चलाने को लेकर अभियान टोली बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस अभियान को सफल करेंगे. इस अवसर पर बूथ अभियान टोली में जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, प्रकाश शर्मा,आलोक मंडल, पप्पू गुप्ता, जिला मंत्री संजय मंडल, अरुण सिंह, शंभू नाथ चौधरी, संजय पटेल, शोभन चन्द्र दास शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GUNJAN THAKUR

लेखक के बारे में

By GUNJAN THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन