अग्निपीड़ित परिवार से मिले भाजपा नेता, दी सांत्वना

थाना क्षेत्र के परभेली पंचायत के भमरदह के वार्ड संख्या 10 के धीरेन विश्वास के घर में रात्रि आग लगने के कारण लगभग दो लाख का सामान जलकर राख हो गया.
कदवा. थाना क्षेत्र के परभेली पंचायत के भमरदह के वार्ड संख्या 10 के धीरेन विश्वास के घर में रात्रि आग लगने के कारण लगभग दो लाख का सामान जलकर राख हो गया. धीरेन विश्वास की पत्नी ने बताया कि घर बंद करके वो आस पड़ोस में घूमने गयी थी. जब घर के अंदर से आग की लपटें आने लगी तो अगल-बगल के लोगों द्वारा हो-हल्ला करने पर जब तक घर का आग बुझाया गया, तब तक घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो चुका था. धीरेन दास बाहर प्रदेश में काम करता है. घर में सिर्फ उनकी पत्नी और छोटा बेटा था. उन्होंने बताया कि बड़े बेटे की शादी का पलंग, शोकेस, गहना सहित नगद 70 हजार रुपये, जो किसी कर्जे वाले को देने के लिए रखा था, ट्रंक में वो भी जल गया. धीरेन विश्वास की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं इस हादसे के बाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ चंद्रभूषण ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि साह, बलरामपुर विधानसभा प्रभारी सोभनचंद्र दास, जिला प्रवक्ता महेंद्र झा ने घटनास्थल पर जाकर अग्नि पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी. साथ ही प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




