निष्ठावान व मेहनती कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा को मिल रही शक्ति: नागेंद्र नाथ

Updated at : 18 May 2025 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
निष्ठावान व मेहनती कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा को मिल रही शक्ति: नागेंद्र नाथ

निष्ठावान व मेहनती कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा को मिल रही शक्ति: नागेंद्र नाथ

विज्ञापन

कटिहार भाजपा बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी का पूर्णिया जाने के क्रम में कटिहार रेलवे स्टेशन पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने अंग वस्त्र एवं पुष्प लेकर स्वागत किया. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि वे हमेशा अपने कार्यकर्ता साथियों के साथ खड़ा हैं. इसी उमंग और उत्साह के साथ आप सभी संगठन के कार्यक्रमों में प्रतिभाग लेते रहें. उन्होंने कहा कि कटिहार भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश और समर्पण ने भाजपा को देश का सबसे मजबूत संगठन बनाया है. पार्टी की नींव को निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही शक्ति प्राप्त हो रही है. स्टेशन परिसर में कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह चरम पर था. मौके पर प्राणपुर विधायक निशा सिंह, जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष सीमा झा, जिला मंत्री गौरव पासवान, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना झा, छाया तिवारी, विकास सिंह, जोक्शन यादव, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, उमेश पासवान, निलेश ठाकुर, गौरव कश्यप, प्रिंस कुमार, महेंद्र झा, विजय सिंह, चंदन सिन्हा, संतोष सिंह, चांदनी देवी, श्वेता राय, भास्कर सिंह, मनोज सरकार, मनोज सिन्हा, हितेश शर्मा, सोनू सिंन्हा, बुल्ला सिंह, पिंटू भगत, परिमल झा सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन