बाइक सवार ने बच्ची को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

Published by :RAJKISHOR K
Published at :26 Apr 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार ने बच्ची को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

बाइक सवार ने बच्ची को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर में सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम बच्ची जिया कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिया कुमारी, पिता गणेश कुमार शर्मा अपने घर के बाहर खेल रही थी. तभी गांव के ही एक युवक की तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी. हादसे में बच्ची का दाहिना पैर बुरी तरह से टूट गया. परिजनों ने घायल अवस्था में बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोढ़ा पहुंचाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर कर दिया है. मध्यान भोजन चावल की बोरी में कम चावल मिलने का मामला गरमाया बरारी एमडीएम चावल की बोरी में पचास किलो की जगह प्रति बोरी में 45 किलो, 40 किलो एवं दो बोरी में 32 किलो चावल आपूर्ति की गयी है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय काढागोला में कुल 64 बोरी चावल आपूर्ति की गयी. इसकी शिकायत होते ही प्रभारी बीइओ माधवेन्द्र कुमार ने पहुंचकर देखा तो कम चावल पाये जाने पर बीइओ ने बताया कि एचएम का वेतन पर तत्तकाल रोकने का आदेश जारी किया है. उन्होंने बताया कि आपूर्तिकर्ता को भी नोटिस जारी किया जायेगा. जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन