वाहन से कुचलकर बाइक चालक की मौत, मचा कोहराम

Updated at : 29 Sep 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन से कुचलकर बाइक चालक की मौत, मचा कोहराम

वाहन से कुचलकर बाइक चालक की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन

फलका पोठिया थाना क्षेत्र के कुरसेला- फारबिसगंज स्टेट हाईवे 77 पर भंगहा गांव के समीप एक बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. जिसके कारण विशाल कुमार 18 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिसे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कार्यवाई में जुट चुके थे. भंगहा पंचायत के वार्ड संख्या तीन ग्राम निवासी नवीन कुमार मंडल का 18 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार बाइक से घर से फलका जा रहे थे. एसएच- 77 पथ पर बुद्धनगर काली स्थान के समीप वाहन ने कुचल दिया. बाइक चालक बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़े व मौत हो गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. वार्ड सदस्य धीरेंद्र कुमार ने कहा, रविवार रात दस बजे रात में घर से फलका जरूरी कार्य के लिये जा रहे थे तभी हादसा हुआ. मृतक के परिजन व गांव के लोग फलका अस्पताल पहुंच गये. पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन