बारसोई में टूटे पुल से टकराया बाइक सवार, मौत

Updated at : 30 Sep 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई में टूटे पुल से टकराया बाइक सवार, मौत

प्रखंड के कमरौल पंचायत के बारसोई-बिघोर पथ पर स्थित केकरामणी पुल से बाइक जा टकराने से एक बाइक चालक की मंगलवार को मौत हो गयी.

विज्ञापन

बारसोई. प्रखंड के कमरौल पंचायत के बारसोई-बिघोर पथ पर स्थित केकरामणी पुल से बाइक जा टकराने से एक बाइक चालक की मंगलवार को मौत हो गयी. मृतक बाइक सवार की पहचान नसीम (25 वर्ष) के रूप में हुई है. बारसोई प्रखंड के लगुवा-दासग्राम पंचायत स्थित उदयपुर ग्राम निवासी अबुल का पुत्र बताया जा रहा है. इस संबंध में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता असगर अली ने बताया कि केकरामणी पुल वर्ष 2017 से ही टूटा है. इसके चलते आये दिन यहां राहगीरों व वाहन चालकों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है. उक्त टूटे पुल के चलते राहगीरों को आवागमन को लेकर काफी कठनाइयों का सामन करना पड़ता है. उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की है. साथ ही पुल के पुनर्निर्माण को लेकर सरकार एवं पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन