Accidents in Bihar: सड़क दुर्घटना में बाइक चालक युवक गंभीर रूप से जख्मी

Bettiah News : सांकेतिक तस्वीर
Accidents in Bihar: राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पथ पर गुदरी बाबा स्थान खेरिया के पास हुई दुर्घटना.रेल स्टेशन कुरसेला पर सोमवार सुबह युवक पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में गिर कर घायल हो गया. नगर थाना क्षेत्र के इस्लामिया स्कूल के समीप एक अनियंत्रित ई रिक्शा ने नौ वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी.
Accidents in Bihar: थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पथ पर गुदरी बाबा स्थान खेरिया के निकट गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी बाइक चालक को कोलासी पुलिस शिविर पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा लाया गया. जहां जख्मी का प्राथमिक उपचार कर स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट चुके हैं. नेशनल हाईवे 81 पथ पर खेरिया के समीप गुदरी बाबा स्थान के निकट गेड़ाबाड़ी की ओर से अपने बाइक पर सवार होकर घर जा रहे सुबोध महतो उम्र 26 वर्ष ग्राम मधुरा को विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया.
ठोकर लगने के कारण बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ग्रामीणों ने कोलासी पुलिस शिविर को जानकारी दी गयी. जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी बाइक चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा लाया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट चुके हैं.
Accidents in Bihar: ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल
कुरसेला. रेल स्टेशन कुरसेला पर सोमवार सुबह युवक पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में गिर कर घायल हो गया. घायल युवक को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. पीएचसी में उपचार बाद घायल युवक को विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. ट्रेन से फिसल कर गिरा घायल युवक पवन कुमार साह (36) थाना क्षेत्र के अयोध्यागंज बाजार का निवासी है. बताया गया कि युवक के ट्रेन से फिसल कर गिरने पर गाड़ी को तत्काल रोक कर युवक के साथ बड़ी घटना होने से बचा लिया गया. युवक कुरसेला से नारायणपुर गंगा स्नान के लिए जा रहा था. स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में युवक फिसल कर गिर पड़ा.
Accidents in Bihar: ई रिक्शा की टक्कर में नौ वर्षीय बच्ची घायल
कटिहार. नगर थाना क्षेत्र के इस्लामिया स्कूल के समीप एक अनियंत्रित ई रिक्शा ने नौ वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी, जिसमें बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल सोनी की मां ने सोमवार को बताया कि घर के काम से वह बाहर निकली थी. इसी दौरान ई रिक्शा ने उसे टक्कर मार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




