Bihar News: कटिहार के सरैया ढाला के समीप गढ्ढा में चार किशोर की डूब कर मौत, घटना के बाद गांव में मचा चीख और चीत्कार
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 06 Oct 2024 5:45 PM
कटिहार में डूबने से चार किशोर की मौत
Bihar News: कटिहार के सरैया ढाला के समीप गढ्ढा में चार किशोर की डूब कर मौत हो गई है. घटना के बाद गांव में चीख और चीत्कार मचा हुआ है. हर किसी की आखों से आंसू गिर रहा है.
Bihar News: कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र के समेली हॉल्ट सरैया ढाला के समीप गढ्ढा में जमा पानी में रविवार को चार किशोर की डूबकर मौत हो गयी. सरैया ढाला के समीप गढ्ढे में बाढ़ का पानी भरा हुआ था. चारों किशोर गांव के हम उम्र लड़कों के साथ स्नान करने गये थे. नहाने के दौरान चारों किशोर एक के बाद एक गढ्ढा के पानी में डूब गये. गांव के साथ गये लड़कों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी.
गड्ढा में डूबने से चार किशोर की मौत
घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई. जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ गांव के बड़ी संख्या में दौड़े दौड़े घटना स्थल पर पहुंचे डूबे हुए बच्चों की तलास करने लगे. एक लड़का धार से जीवित अवस्था में धार से बाहर निकाला गया था, जिसे उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. हालांकि पीएचसी पहुंचने पर इस किशोर ने भी दम तोड़ दिया. मृत चारो किशोर को सीएचसी समेली लाया गया.
घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम
घटना की खबर से मृत किशोरों के परिजनों में कोहराम मच गया. समेली सीएचसी में सैकड़ों महिला पुरुषों की भीड़ जुट गयी. मृत किशोरों में अभिजीत कुमार (15) पिता चंदन कुमार मंडल, प्रिंस कुमार ((15) पिता श्रवण ठाकुर, दीपक कुमार (14) चंदन पंडित, सौरभ कुमार (14) पिता मंटू मंडल समेली चकला मौला नगर का निवासी था. घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










