डबल इंजन की सरकार में बिहार का हो रहा विकास: मंत्री

Published by :RAJKISHOR K
Published at :16 Apr 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
डबल इंजन की सरकार में बिहार का हो रहा विकास: मंत्री

डबल इंजन की सरकार में बिहार का हो रहा विकास: मंत्री

विज्ञापन

फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा स्टेडियम के प्रांगण में बिहार सरकार के सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू का नागरिक अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया. वशिष्ठ अतिथि नव निर्माण मंच के अध्यक्ष शंकर कुशवाहा व नीलू सिंह भी मौजूद थी. छात्राओं ने स्वागतगान गाकर किया. एनडीए के नेता व कार्यकर्ताओं ने बुके व धार्मिक गीता देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान मैट्रिक व इंटर में उत्तीर्ण दर्जनों छात्र- छात्राओं को भी मंत्री ने सम्मानित किया. अवसर पर मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि मैट्रिक, इंटर में जो भी छात्र छात्राएं टॉप किए है. उनको सम्मानित करने का काम किए हैं. जिससे निश्चत ही बच्चों का मनोबल बढ़ेगा. आज बिहार सभी क्षेत्रों में सभी चीजें बदली है. चाहे वह सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वस्थ के क्षेत्र में हमारे नेता नीतीश कुमार ने सबों को करके दिखाया है. उन्होंने कहा कि आज से बीस वर्ष पहले बिहार में किया काम होता था आप लोग तो देखे ही होंगे गुंडा राज के सिवा कुछ नहीं था. अवसर पर बीइओ राम दहीन प्रसाद, जदयू जिला उपाध्यक्ष नंद शरण चौधरी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष परमानन्द शर्मा, जदयू अध्यक्ष विवेकानंद पटेल, मुखिया प्रीति पटेल, पैक्स अध्यक्ष संजय पटेल, पंचायत समिति सदस्य अरुण यादव, जदयू के शमसेर आलम, भाजपा के मनोज मंडल, प्रवीण पटेल, प्रदीप केसरी, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र पटेल, मुखिया प्रतिनिधि रविन्द्र सिन्हा, समेली प्रखंड अध्यक्ष भाजपा, सरपंच अनिल कुमार मंडल, सानू पटेल, जय प्रकाश आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन