Bihar Accident: 18 से 20 वर्ष के तीन युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, मचा हाहाकार

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Dec 2024 9:19 PM

विज्ञापन

Bihar Accident: तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर कटिहार से पूर्णिया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गयी.

विज्ञापन

Bihar Accident: बिहार के कटिहार जिले के रौतारा थाना के गोविंदपुर में सोमवार की देर शाम भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना उस समय हुई जब तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कटिहार से पूर्णिया की ओर जा रहे थे. रास्ते में उनकी बाइक ट्रैक्टर से टकरा गयी. जिससे तीनों युवकों की दर्दनाक मौत  घटनास्थल पर ही हो गयी. तीनों मृतक 18 से 20 वर्ष के हैं और पूर्णिया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. दुर्घटना में उनकी बाइक  नंबर बीआर 11 / 1803 अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो गई है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कितना भयानक हादसा था

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार की रफ्तार काफी तेज थी और अनियंत्रित होने के कारण विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक सीधे टकरा गयी. हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार युवकों को बचने का कोई मौका नहीं मिला. स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी रौतारा थाना पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही रौतारा थाना अध्यक्ष सोनू कुमार सदल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए पंचनामा तैयार कर तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया. पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है.

मृतकों की पहचान करने में जुटी पुलिस

अभी तक तीनों मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. रौतारा पुलिस तीनों मृतक की पहचान करने में जुटी है. घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है. जिसकी मदद से परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

इस हादसे ने सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है. लेकिन ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं किया जाता. तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना इस तरह के हादसों का मुख्य कारण है. रौतारा थानाध्यक्ष सोनू कुमार आगे की कार्रवाई में जुट चुके हैं. इस हृदय विदारक घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है.

इसे भी पढ़ें: दिवंगत पुत्र की याद में माता-पिता ने बकरी का मनाया जन्मदिन, कोविड में हो गया था निधन

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन