मनिहारी गंगा घाट पर आज होगी भास्कर महोत्सव

मनिहारी गंगा घाट पर आज होगी भास्कर महोत्सव
कटिहार कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के संस्कृति कार्य निदेशालय के निदेशक के दिशानिर्देश पर बिहार विधानसभा आम चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के बीच यह अनुमति प्रदान की गयी है कि छठ महापर्व के अवसर पर दिनांक 25 से 28 अक्रतूबर 2024 तक सभी जिलों में भास्कर महोत्सव का आयोजन निर्धारित किया है. विभागीय अनुमति के आलोक में छठ महापर्व के शुभ अवसर पर भगवान भास्कर महोत्सव का आयोजन सोमवार को अपराह्न 3:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक किया जायेगा. यह सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला प्रशासन तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मनिहारी गंगा घाट पर सम्पन्न होगा. सभी नागरिकों से अपील की गयी है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा एवं सांस्कृतिक एकता को सशक्त बनायें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




