अनाथालय रोड शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर दूसरे दिन भी भक्ति जागरण का हुआ आयोजन

Published at :27 Feb 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
अनाथालय रोड शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर दूसरे दिन भी भक्ति जागरण का हुआ आयोजन

अनाथालय रोड शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर दूसरे दिन भी भक्ति जागरण का हुआ आयोजन

विज्ञापन

कटिहार महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के अनाथालय रोड स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को दूसरे दिन भी रात्रि जागरण का आयोजन किया गया. इसके पहले बुधवार की देर रात तक रात्रि जागरण पर भक्तिपूर्ण भजन पर श्रद्धालु झूमते रहे. दूसरे दिन गुरुवार को भी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन के साथ झांकियां प्रस्तुत की. दूसरे दिन भी जागरण में श्रद्धालु भगवान शिव की भक्ति में डूबे रहे. देर रात तक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. एक से बढ़कर एक झांकियां प्रस्तुत की गई जो देखते ही बन रही थी. जागरण से पूर्व महिलाओं ने संयुक्त रूप से भगवान शिव की आराधना करते हुए भगवान शिव के भजनों से पूरा माहौल भक्ति मय कर दिया. तत्पश्चात कलाकारों द्वारा भजन संध्या शुरू की जो देर रात तक चलती रही. महाशिवरात्रि के अवसर पर इस रात्रि जागरण का श्रद्धालुओं ने भरपूर लुप्त उठाया. लीची बागान, अनाथालय रोड, न्यू मार्केट, दुर्गास्थान सहित अन्य मुहल्लों के लोग बड़ी संख्या में जुटे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन