पीएम के कार्यक्रम में भाग लेने को भाजयुमों ने बांटा आमंत्रण पत्रव्यापारियों व आमजनों के बीच उत्साह का रहा माहौल

पीएम के कार्यक्रम में भाग लेने को भाजयुमों ने बांटा आमंत्रण पत्र व्यापारियों व आमजनों के बीच उत्साह का रहा माहौल
कटिहार 15 सितम्बर को पूणिया में आयोजित पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने को ले शनिवार की देरशाम भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव कश्यप के नेतृत्व में शहर के शहीद चौक, बाटा चौक, मंगल बाजार एवं शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने आमंत्रण पत्र का वितरण किया. शहर के व्यापारियों,प्रतिष्ठानों दुकानदारों के साथ आमजनों को भी आमंत्रित किया. शहर में आमजन व व्यापारियों के बीच काफी उत्साह देखा गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर कटिहार से भी बड़ी संख्या में लोग जाने को उत्साहित हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया में हवाई सेवा का उदघाटन करेंगे साथ ही करोड़ों की सौगात देने का कार्य करेंगे. भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कटिहार के सभी स्थानों पर चौक चौराहों पर नुक्कड़ सभा एवं बैंड बाजा के साथ आमंत्रण पत्र बाटकर सभी को पूणिया में पीएम के कार्यक्रम में चलने को आह्वान किया. आमंत्रण पत्र वितरण में भाजपा के क्षेत्रीय सह प्रभारी नरेश शाह, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिलाध्यक्ष मनोज राय, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, महापौर उषा देवी अग्रवाल, जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार ,महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, जोक्सन यादव, रंजना झा, बबलू गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा सहित भाजपा कार्यकर्ता लगे रहें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




