राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता के फाइनल में भागलपुर का रहा दबदबा

राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता के फाइनल में भागलपुर का रहा दबदबा
फोटो कैप्शन- विजेता टीम के खिलाड़ियों के साथ अधिकारी कटिहार स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय (अन्तर प्रमंडल) विद्यालय बालक अंडर-14, 17, 19 खो-खो प्रतियोगिता 2025 का समापन शनिवार को हो गया. आयोजन के आखिरी दिन तीनों वर्ग के बिहार राज्य (अन्तर प्रमंडल) खो-खो बालक प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज सम्पन्न हुआ. जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि खो- खो अंडर14 बालक वर्ग के मुंगेर प्रमंडल ने भागलपुर प्रमंडल को हराकर विजेता बना. जबकि इसी प्रतिस्पर्धा में अंडर 17 व अंडर 29 बालक वर्ग में भागलपुर ने क्रमशः भागलपुर प्रमंडल ने सारण व मुंगेर प्रमंडल को हराकर विजेता बना. सभी विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




