डिजिटाजेशन, पुलिस अधिकारियों को ई-साक्ष्य के बताए गये लाभ

Updated at : 14 Sep 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
डिजिटाजेशन, पुलिस अधिकारियों को ई-साक्ष्य के बताए गये लाभ

डिजिटाजेशन, पुलिस अधिकारियों को ई-साक्ष्य के बताए गये लाभ

विज्ञापन

कटिहार रविवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधिकारियों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का तकनीकी संचालन मनीष शेखर, एनआईसी इंजीनियर एवं पुलिस पोर्टल तकनीकी प्रभारी ने किया. जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी अभिमन्यु तथा सहायक जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी मुकेश कुमार मंडल भी उपस्थित रहे. जिले के सभी पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया.पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए मनीष शेखर ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाए पुलिस बल के कार्य को डिजिटल युग के अनुरूप बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाती हैं. अधिकारियों के कार्य निष्पादन में न केवल तेजी आएगी, बल्कि पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी. विशेष रूप से ई-साक्ष्य पोर्टल के लाभों पर प्रकाश डाला. ई-साक्ष्य के माध्यम से केस से जुड़े दस्तावेज़, फ़ोटो और वीडियो को सुरक्षित व डिजिटल रूप से संग्रहित किया जा सकता है. जांच अधिकारियों को प्रमाण तक त्वरित पहुंच मिलती है, जांच प्रक्रिया अधिक तेज़ और सटीक होती है.अदालत में प्रमाण प्रस्तुत करना आसान हो जाता है.पेपरलेस कार्यप्रणाली से समय व संसाधनों की बचत होती है.साथ ही, यह प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय है. जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी अभिमन्यु ने कहा, “पुलिस विभाग को नई तकनीकों से जोड़ना समय की आवश्यकता है. ई-साक्ष्य जैसी पहल से न केवल जांच की गुणवत्ता बढ़ेगी, बल्कि जनता का विश्वास भी और मजबूत होगा. सहायक जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी मुकेश कुमार मंडल ने कहा, “इस प्रकार की कार्यशालाएं पुलिस अधिकारियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाती हैं. आने वाले समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ही कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन