गिट्टी लदा हाइवा पलटा, कोई हताहत नहीं

Published by :RAJKISHOR K
Published at :20 Apr 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
गिट्टी लदा हाइवा पलटा, कोई हताहत नहीं

गिट्टी लदा हाइवा पलटा, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र के कट्टा पुल व चन्नी मोड़ के बीच गिट्टी लदा हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी. किसी तरह की हताहत होने की बात सामने नहीं आयी है. बताया गया कि गिट्टी लदा हाईवा ट्रक मनिहारी की ओर से अमदाबाद की ओर जा रहा था. कट्टा पुल व चन्नी मोड़ के बीच अनियंत्रित होकर पलट गयी. हाइवा ट्रक संख्या बीआर 39 जीबी 0277 है. चालक ने बताया कि बैरिया गांव में बन रहे सड़क में प्रयुक्त होने वाले गिट्टी लेकर जा रहा था. अमदाबाद की ओर से अनियंत्रित ट्रैक्टर आ रहा था. बचाने के क्रम में सड़क के किनारे ट्रक पलट गयी. ट्रैक्टर चलाक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया. अमदाबाद-मनिहारी मुख्य सड़क की चौड़ाई कम है. जिस वजह से बड़ी वाहनों को साइड लेने में काफी परेशानी होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन