बैदा ने नारायणपुर को 64 रनों से हरा शील्ड कब्जाया

Updated at : 04 Jan 2026 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
बैदा ने नारायणपुर को 64 रनों से हरा शील्ड कब्जाया

बैदा ने नारायणपुर को 64 रनों से हरा शील्ड कब्जाया

विज्ञापन

अमदाबाद बैदा पंचायत में चल रहे 16 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेलने के साथ संपन्न हो गया. कमेटी के सदस्य रहमत आलम ने बताया कि 16 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया था. पश्चिम बंगाल एवं बिहार के टीम हिस्सा लिया था. रविवार को फाइनल खेला गया है. फाइनल मैच मिराज 11 नारायणपुर एवं शब्बीर 11 बैदा टीम के बीच खेला गया. शब्बीर 11 बैदा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 185 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी नारायणपुर टीम ने 18 ओवर में 121 रन ढेर हो गयी. इस प्रकार बैदा की टीम ने 64 रन से जीत हासिल की. विजेता टीम को शील्ड एवं 15000 रुपया एवं उपविजेता नारायणपुर 11 टीम को 10000 रुपया का चेक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. शील्ड वितरण मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, बीडीओ रणवीर कुमार, मुखिया महापारा खातून, जमाल, वहाब आलम, प्राणपुर प्रखंड के पूर्व मुखिया सऊद आलम ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड वितरण किया. मौके पर रहमत आलम, जानम आलम, आमिर हुसैन, अरबाज, मुनव्वर, वसीम अख्तर, मोनू, एहतेशाम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन