कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन

कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन
कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज कटिहार में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैडमिंटन क्लब द्वारा एक शानदार बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. यह टूर्नामेंट कॉलेज के प्राचार्य और खेल प्रभारी के निर्देशन में संपन्न हुआ. पूरे कॉलेज में खेल को लेकर उत्साह देखने को मिला. छात्र‑छात्रायें, शिक्षक और महिला फैकल्टी ने मिलकर खेल भावना का प्रदर्शन किया और एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल तैयार किया. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया. फाइनल मैच द डोमिनेटर और स्मैश स्क्वाड के बीच हुआ. दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया और अंत तक मुकाबला रोमांचक बना रहा. खेल के दौरान खिलाड़ियों ने रणनीति, धैर्य और खेल कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया. अंतिम परिणाम में स्मैश स्क्वाड ने 3-2 से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया. पूरी टीम की जीत पर कॉलेज में उत्सव जैसा माहौल बन गया. इस प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए रेफरी की एक टीम नियुक्त की गई, निशांत, ओम प्रकाश, अमरनाथ, और हर्ष ने पूरे टूर्नामेंट में निष्पक्ष खेल सुनिश्चित किया. खिलाड़ियों को नियमों का पालन कराते हुए उन्होंने खेल का स्तर बढ़ाया और सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया. टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए कोऑर्डिनेटरों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सुधांशु, चंदन, सोनू, आकाश, अमोल, अंकित, आदित्य, आलोक, आशीष, और अमन ने मिलकर आयोजन की व्यवस्था, खिलाड़ियों की सुविधा और खेल संचालन में अपना योगदान दिया. छात्र खिलाड़ियों में प्रिंस (कैप्टन), अंशुल, तरुण, अभ्यास, और दिपेंद्र शामिल थे. इन खिलाड़ियों ने अपने कौशल और टीम भावना से दर्शकों का दिल जीत लिया साथ ही महिला टीम में अंचल, खुशबू, सुहानी, तरुशी, और मुस्कान ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. शानदार खेल का प्रदर्शन किया. टूर्नामेंट का एक विशेष आकर्षण यह रहा कि इसमें छात्रों और शिक्षकों के बीच मैत्री मैच भी आयोजित किया गया. शिक्षक टीम में जयंत, मानन, अभिजीत, राम, और सुमन शामिल थे, वहीं महिला फैकल्टी टीम में शिप्रा, बबली, स्नेहा ने भाग लेकर खेल को और मनोरंजक बना दिया. इस मैत्री मैच ने कॉलेज में आपसी सहयोग और सौहार्द की भावना को और मजबूत किया. इस पूरे आयोजन ने कॉलेज में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाई और छात्रों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का अवसर प्रदान किया साथ ही, टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व जैसी खूबियों का विकास भी हुआ. विजेता टीम स्मैश स्क्वाड की जीत ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और भविष्य में ऐसे आयोजनों की प्रेरणा दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




