आजमनगर-रोहिया घाट का नहीं हुआ डाक, अवैध परिचालन जारी अधिकारी मौन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :19 Apr 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
आजमनगर-रोहिया घाट का नहीं हुआ डाक, अवैध परिचालन जारी अधिकारी मौन

आजमनगर-रोहिया घाट का नहीं हुआ डाक, अवैध परिचालन जारी अधिकारी मौन

विज्ञापन

आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के आजमनगर-रोहिया घाट संचालित है. प्रखंड के पांच पंचायत की बड़ी आबादी का एक मात्र नाव हीं आवागमन का सुगम मार्ग माना जाता है. इसी नाव परिचालन पर आश्रित होना बेहतर भी मानते हैं. ऐसे में चल रहे वित्तीय वर्ष 26-27 में उक्त घाट का डाक नहीं होने के कारण अवैध परिचालन 19 दिनों से जारी है. अवैध परिचालन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बीडीओ आजमनगर को आवेदन देकर बताया है कि आजमनगर-रोहिया घाट की बंदोबस्ती मुखिया ग्राम पंचायत राज आजमनगर द्वारा वित्तीय वर्ष 25-26 में बलराम मंडल मंत्री मत्स्यजीवि सहयोग समिति को डाक में 1 लाख 5 हजार में दिया था. घाट का समय वित्तीय वर्ष 25-26 की समाप्ति 31 मार्च को हो गयी है. वहीं चालू वित्तीय वर्ष 26-27 की शुरुआत भी हो चुकी है. लेकिन आजमनगर-रोहिया घाट का डाक अब-तक नहीं हुआ है तो ऐसे में उक्त घाट पर नाव का परिचालन कैसे जारी है. लोगों ने कहा कि किसकी सह पर प्रशासन के नाक के नीचे नाव का अवैध वसूली की जा रही है. उक्त राशि क्या सरकारी खजाने में जमा हो रहा है या किसी व्यक्ति विशेष की जेब गर्म हो रहा है. यह पूरा प्रकरण जांच का विषय बना हुआ है. जिला प्रशासन को इस जांच करनी चाहिए. नाव परिचालन से जो अवैध राशि संग्रहित हो रही है. जो सरकारी राजस्व के गबन की ओर इशारा कर रहा है. बीडीओ को आवेदन में शिकायतकर्ताओं में संजीव महलदार, सकारातु महलदार, विनोद महलदार, रंजीत मंडल, लखनलाल महलदार सहित अन्य ने आजमनगर-रोहिया घाट पर अवैध परिचालन व वसूली की सूचना दी है. आजमनगर पंचायत के मुखिया डॉ भरत कुमार राय ने कहा कि वित्तीय वर्ष 25-26 में पंचायत स्तर से उक्त घाट का डाक 1 लाख 5 हजार रुपये में किया गया था. पंचायत स्तर से 50 हजार रुपये तक के डाक करने का प्रावधान है. चालू वित्तीय वर्ष 26-27 के लिए इस घाट का डाक पंचायत स्तर से नहीं हो पाया है. जिला प्रशासन घाट के डाक को लेकर स्थिति स्पष्ट करे या फिर पंचायत स्तर से हीं डाक कराने की व्यवस्था कराई जाय. इससे सरकारी खजाने में राजस्व की प्राप्ति होगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन