पुरस्कार विजेता बच्चों को स्कूल में किया गया अभिनंदन

पुरस्कार विजेता बच्चों को स्कूल में किया गया अभिनंदन
मनिहारी मनिहारी नगर के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता के विजेता बच्चों का अभिनंदन किया गया. सीतामढ़ी (पुपरी) में आयोजित प्रतिष्ठित प्रांतीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में नगर के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, मनिहारी के प्रतिभाशाली छात्रों ने भाग लिया. जिसमें डायनेमिक स्टार समूह से कक्षा 8 के छात्र गुलशन कुमार, रौनक कुमार, प्रतीक कुमार ने एवं राइजिंग स्टार ग्रुप से विराट सिंह, प्रज्ञा कुमारी शानवी पांडे व मॉर्निंग स्टार ग्रुप से विद्या सिंह, स्वीटी कुमारी और सत्यम कुमार ने भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किया. सभी बच्चे शिक्षक विक्रमादित्य सिंह, अंजशु सिंह और कलरव कुमारी के नेतृत्व में प्रश्न मंच कार्यक्रम के बाद बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से भौगोलिक तथा सांस्कृतिक ज्ञान संवर्धन के लिए जनकपुर धाम, नेपाल का भ्रमण कराया गया. जिसे सभी बच्चों ने बहुत ही उत्साह और आनंद के साथ संपन्न किया. गुरुकुल फाउंडेशन ट्रस्ट के क्षेत्रीय निदेशक हिमांशु कुमार वर्मा ने शॉ देकर सम्मानित किया. विद्यालय के प्राचार्य मंजू सिंह, क्षेत्रीय निदेशक हिमांशु कुमार वर्मा, शिक्षक आदित्य सिंह ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




