विधानसभा चुनाव 2025: रोजगार व विकास की बात करने वाले को करें मतदान

Updated at : 02 Nov 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2025: रोजगार व विकास की बात करने वाले को करें मतदान

विधानसभा चुनाव 2025: रोजगार व विकास की बात करने वाले को करें मतदान

विज्ञापन

– विभिन्न विद्यालयों में अभाविप ने चलाया शत प्रतिशत मतदान को लेकर अभियान कटिहार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर अभाविप, कटिहार पश्चिम इकाई की ओर से हसनगंज प्रखंड के संठीबाड़ी,नवादा, कोठी टोला गाजिया, कलीगंज, दहियरगंज, करुणावा, हसनगंज बाजार के विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अलावा युवाओं से मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने को लेकर जागरूक किया गया. आगामी चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया. इस मौके पर प्रांत सह मंत्री विनय कुमार सिंह, विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, जिला संयोजक रोहन प्रसाद समेत अन्य ने छात्र-छात्राओं को शत प्रतिशत मतदान को लेकर अपील की. लोकतंत्र के त्यौहार में मतदाताओं को हमेशा आगे आने की जरूरत है. खासकर शहर की समस्याओं के साथ रोजगार, विकास की बात करने वालों को मताधिकार करने पर बल दिया. इस मौके पर जयकुमार, विशाल सिंह समेत अन्य ने मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने में महती भूमिका का निर्वाहन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन