Dhanbad: पुलिस लाइन में सरहुल का उल्लास, मांदर की थाप पर झूमते दिखे अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

मांदर बजाते एसएसपी प्रभात कुमार

Dhanbad: धनबाद पुलिस लाईन में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया. एसएसपी प्रभात कुमार भी समारोह में शामिल हुए और सभी को बधाई दी. उन्होंने क्षेत्र अमन चैन की दुआ मांगी और सभी को सामाजिक समरसता का पाठ पठाया.

विज्ञापन

प्रतीक पोपट
Dhanbad: पुलिस लाइन स्थित पुलिस केंद्र में आदिवासी समाज के प्रमुख पर्व सरहुल को पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया. इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक, डीएसपी साइबर समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने भाग लेकर जिले में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

पारंपरिक गीतों पर झूमते दिखे जवान

पूजा के बाद पूरे परिसर का माहौल उत्सवमय हो गया. ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक गीतों की मधुर धुन पर पुलिस अधिकारी और जवान झूमते नजर आए. सरहुल पर्व के इस आयोजन में आदिवासी संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिससे वातावरण और भी जीवंत हो उठा.

सामाजिक समरसता का संदेश

इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन पुलिस बल के बीच आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं. साथ ही यह पर्व प्रकृति के प्रति आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश भी देता है. कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को सरहुल की शुभकामनाएं दीं और मिलकर इस पारंपरिक पर्व की खुशियां साझा कीं.

ये भी पढ़ें…

सरहुल विशेष : सूर्य और धरती के विवाह का उत्सव है प्रकृति पर्व सरहुल

ईद और सरहुल के दिन रांची में उड़ीं नियमों की धज्जियां, नो एंट्री में दनादन दौड़े भारी वाहन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola