मुखिया की पहल से 30 बच्चों को मिला जन्म प्रमाण पत्र, अभिभावकों को भटकने से मिली राहत

Updated:
विज्ञापन

जन्म प्रमाण पत्र वितरण | Prabhat Khabar Network

पंचेत केलियासोल प्रखंड की बांदा पूर्व पंचायत में मुखिया सचिन मंडल ने 7 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 30 बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाए हैं. इस पहल से अभिभावकों को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

विज्ञापन

पंचेत केलियासोल प्रखंड की बांदा पूर्व पंचायत में मुखिया सचिन मंडल ने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सराहनीय पहल की है. मुखिया ने पंचायत क्षेत्र के 7 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 30 बच्चों के अभिभावकों को जन्म प्रमाण पत्र सौंपा. प्रमाण पत्र मिलने के बाद अभिभावकों ने राहत जताते हुए मुखिया की पहल की सराहना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक साथ आवेदन लेकर शुरू की मुहिम

मुखिया सचिन मंडल ने बताया कि कई बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र नहीं बने थे. इसे बनवाने के लिए बच्चों की माताओं को आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत सचिवालय और कोर्ट में एफिडेविट बनवाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था. अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने सभी माताओं से एक साथ आवेदन लेकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया शुरू की.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

मुखिया ने कहा कि पंचायत में जिन बच्चों का अब तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है, उनके लिए भी इसी तरह पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अभिभावकों को इसके लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों और अन्य जगहों के चक्कर न लगाने पड़ें.

मुखिया की इस पहल से पंचायत क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. अभिभावकों ने कहा कि सामूहिक रूप से आवेदन लेने और प्रमाण पत्र बनवाने से उन्हें काफी सुविधा मिली है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola