बकाया भुगतान व 65 वर्ष सेवा सीमा की मांग पर अड़ीं आशा

बकाया भुगतान व 65 वर्ष सेवा सीमा की मांग पर अड़ीं आशा
प्रदर्शन के बाद स्वास्थ्य विभाग के आश्वासन पर समाप्त हुआ एक दिवसीय हड़ताल बारसोई बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट) के आह्वान पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र सहित राज्य भर के स्वास्थ्य केंद्रों पर आशा व आशा फैसिलिटेटरों ने एक दिवसीय हड़ताल कर जोरदार प्रदर्शन किया. बारसोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला नेत्री जूही महबूबा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आशा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की. प्रदर्शन के दौरान आशा कर्मियों ने अगस्त 2025 से लंबित प्रोत्साहन राशि एवं सामाजिक पारितोषिक मद के बकाये का अविलंब भुगतान करने की मांग प्रमुखता से उठायी. आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों की सेवानिवृत्ति आयु सीमा को स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मियों के समान 65 वर्ष करने, रिटायरमेंट पैकेज लागू करने तथा पेंशन सुविधा शुरू करने की मांग की. पूर्व विधायक महबूब आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे. आशाकर्मियों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की अपील की. स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली आशा कार्यकर्ताओं के साथ न्याय होना जरूरी है. पीएचसी बारसोई के चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार, अकाउंटेंट अनिल कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक नोयेद मलिक, बीसीएम राजीव मिश्रा ने वार्ता कर आशा कर्मियों को उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. हड़ताल को समाप्त कर दिया. आशाकर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आगे और उग्र आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




