सदर अस्पताल में ड्यूटी पर लौटीं आशा, डीसीएम बोले-नहीं मिला कोई पत्र

Updated at : 19 Mar 2026 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में ड्यूटी पर लौटीं आशा, डीसीएम बोले-नहीं मिला कोई पत्र

सदर अस्पताल में ड्यूटी पर लौटीं आशा, डीसीएम बोले-नहीं मिला कोई पत्र

विज्ञापन

– मरीज को निजी अस्पताल में ले जाने को लेकर डीएम के निर्देश पर इन आशा कर्मियों पर हुआ था मामला दर्ज डीसीएम ने कहा, अबतक डीएम कार्यालय से इन आशाकर्मियों के ज्वानिंग का नहीं मिला पत्र कटिहार सदर अस्पताल में गुरुवार को सेवा मुक्त की गईं आशाकर्मी एक बार फिर अपने कार्य पर लौटती हुई नजर आईं. अस्पताल परिसर में आशा कार्यकर्ता पिंकी कुमारी, सुलेखा कुमारी, मावीया खातून, सुलोचना देवी, सुलेखा देवी, सुमन देवी और ललिता देवी सहित अन्य कर्मी दिखीं. कुछ दिन पहले इन आशाकर्मियों पर ड्रेस कोड का पालन नहीं करने और मरीजों को निजी क्लीनिक में ले जाने के आरोप में सेवा से मुक्त कर दिया था. आशाकर्मियों ने कहा, उन्होंने डीएम से मुलाकात कर समस्याओं और पक्ष को विस्तार से रखा. काह, डीएम ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए दोबारा काम पर लौटने का आश्वासन दिया. सभी आशा कर्मी पुनः अपने काम पर लौटीं. आशाकर्मियों ने इस निर्णय के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है. कहा, इस पूरे मामले में पूर्व विधायक महबूब आलम का सहयोग सराहनीय रहा. स्वास्थ्य विभाग के डीसीएम अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि जिन आशा कर्मियों को चयन मुक्त किया गया था, उनके पुनः कार्य पर लौटने से संबंधित कोई भी आधिकारिक या लिखित आदेश अब तक प्राप्त नहीं हुआ है, ऐसे में इस मामले को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन