गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की आंख मिचौनी शुरू

Updated:
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की आंख मिचौनी शुरू

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की आंख मिचौनी शुरू

विज्ञापन

बलिया बेलौन तेज धूप व उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौनी से बलिया बेलौन क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बिजली कट या लो वोल्टेज की समस्या से लोग तंग आ गये हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली की व्यवस्था में सुधार के लिए विभाग लापरवाही बरत रही है. 24 घंटे में पांच घंटे भी बिजली नहीं रहती है. जब आती है तो लो वोल्टेज की समस्या से जुझना पड़ता है. आदमपुर फिडर से बिजली सप्लाई होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है. कमलाबाडी से बिजली आपूर्ति की मांग लोग कर रहे है. जर्जर तार के कारण बिजली सप्लाई बाधित होती है. उपभोक्ता के अनुपात में बिजली का ट्रांसफार्मर नहीं लगा है. उपभोक्ताओं ने कहा समस्या का हल शीघ्र नहीं होता है तो सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा. बिजली की समस्या पर विभाग के अभियंता से लेकर मिस्त्री से फोन पर बात करने का प्रयास करने पर कभी भी फोन रिसीव नहीं होता है. ऐसे में बिजली की समस्या से विभाग को अवगत कराने में परेशानी हो रही है. अधिवक्ता रागिब शजर ने कहा कि मौसम का पारा 40 डिग्री के पार चला गया है. इससे राहत के लिए लोग बिजली पर पूरी तरह निर्भर है. ऐसे वक्त में बिजली धोखा दे रही है. एक बार बिजली कट होने से घंटों बाद भी बिजली नहीं आती है. हल्की बारिश या हवा चलने से घंटों बिजली काट दी जाती है. बिजली कट होने के बाद विभाग के द्वारा लापरवाही बरतने से लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की बिजली बिल समय पर जमा कर दिया जाता है. लोगों को सुविधा पूर्वक बिजली मिलनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन