गर्मी शुरू होते ही हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की भीड़ लगी

Updated at : 09 May 2025 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
गर्मी शुरू होते ही हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की भीड़ लगी

गर्मी शुरू होते ही हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की भीड़ लगी

विज्ञापन

– सर्दी, खांसी, बुखार, लूजमोसन से पीडि़त मरीज अस्पताल पहुंच रहे हसनगंज प्रखंड क्षेत्रों में बदलते मौसम को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौसमी मरीजों की भीड़ लग रही है. मौसम उतार-चढ़ाव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. जिसको लेकर शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौसमी मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गयी. मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ आयुष भारद्वाज ने कहा कि इन दिनों मौसम ज्यादा गर्म होने से मौसमी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. जिसमें खासकर सर्दी, बुखार, लूजमोसन वाले व्यक्ति पहुंच रहे हैं. मौके पर उन्हें उचित दवाई एवं खानपान और साफ-सफाई रहने व धूप से बचने अधिक पानी पीने आदि की सलाह देने के साथ पौष्टिक आहार लेने की बात कही गयी. मौसम बदलाव का असर है. जो दवाई खाने व सावधानी बरतने से ठीक हो जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन