महिला व पुरुष तस्कर को 5.800 किलो गांजा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
महिला व पुरुष तस्कर को 5.800 किलो गांजा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला व पुरुष तस्कर को 5.800 किलो गांजा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कुरसेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए डुमरिया महंत स्थान के समीप से एक महिला व पुरुष तस्कर को 5 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. कुरसेला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर एसएच 77 सड़क से गांजा लेकर डुमरिया की ओर जा रहा है. पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गांजा के साथ महिला व पुरुष तस्करों को धर दबोचा. तलाशी में तस्कर के झोला सें गांजा बरामद किया गया. गिरफ्तार तस्कर वेदानंद मंडल, अवधेश नगर भदैया टोला का निवासी है. जबकि महिला तस्कर बबीता देवी थाना क्षेत्र के मलेनियां गांव का निवासी बतायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन