14 किमी पथ चौड़ीकरण के लिए राशि की स्वीकृति

Updated:
विज्ञापन
14 किमी पथ चौड़ीकरण के लिए राशि की स्वीकृति

सीएम नीतीश कुमार के मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में पारित निर्णय से जिलेवासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी.

विज्ञापन

कटिहार. सीएम नीतीश कुमार के मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में पारित निर्णय से जिलेवासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी. विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने सीएम नीतीश कुमार को इसके लिए आभार प्रकट किया है. कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में पारित किये गये कटिहार जिला अंतर्गत पूर्णिया-कटिहार पथ के पुराने संरेखन एनएच 131ए दलन चौक से मनिहारी मोड़ होते हुए कुशवाहा चौक तक कुल लंबाई 14 किमी पथ का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य कुल 5566.53 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी है. उन्होंने बताया कि उक्त सड़क के चौड़ीकरण हो जाने से कटिहार के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी. इतना ही नहीं कटिहार से सटे अन्य जिले के भी लोगों को मनिहारी एवं झारखंड, बंगाल जाने में जाम से निजात मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन