बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन
बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील

बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील

विज्ञापन

अमदाबाद अमदाबाद थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष रंजीत कुमार की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी, मुख्य पार्षद बबलू मंडल, जदयू जिला महासचिव राजू साह, शिवानंद सिंह निषाद, जदयू नगर अध्यक्ष राजीव कुमार मंडल उर्फ फूलचंद मंडल, मुखिया तारिक अनवर, मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल बारी इत्यादि ने बैठक के दौरान लोगों को संबोधित कर शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पर्व के दौरान किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान ना दें. किसी भी तरह का सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने की अपील की. सीओ स्नेहा कुमारी ने बताया कि 12 ईदगाहों को चिन्हित किया गया है. बकरीद की नमाज अदा करने के समय पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी सहित पुलिस बल तैनात रहेंगे. सरपंच सजीम, समाजसेवी शक्ति सिंह, शेख अतिक, उप मुखिया शेख माबुद, सरपंच प्रतिनिधि शंकर मंडल, शेख अजाफुल, सुकुमार मंडल, एसआई लालू बिंद, एसआई प्रमानंद कुमार, शेख सद्दाम, मोईन आलम, शेख अशफाक आलम सहित अन्य लोग बैठक में शामिल थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन