बालश्रम निषेध दिवस: डीएम ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बालश्रम उन्मूलन को लेकर जिलावासियों से भी सहयोग करने की अपील की.
विज्ञापन
कटिहार से रिपोर्ट,
विश्व बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बालश्रम उन्मूलन को लेकर जिलावासियों से भी सहयोग करने की अपील की. मौके पर श्रम अधीक्षक पीटर मिंज सहित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी एवं बालश्रम उन्मूलन के कार्यों में लगे एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद थे. दूसरी तरफ जानकारी दी गयी कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच में बालश्रम उन्मूलन को लेकर शपथ दिलायी गयी.किसी भी रूप में बाल श्रम का समर्थन नहीं करने की ली शपथ
अधिकारियों व कर्मियों ने विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर जागरुकता को लेकर शपथ लिया कि किसी भी रूप में बाल श्रम का समर्थन नहीं करेंगे और न ही उसे बढ़ावा देंगे. कोई भी व्यक्ति अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में यह सुनिश्चित करेंगे कि 14 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे से श्रम कार्य न कराया जाय. हम सबों के द्वारा समाज में बालश्रम के विरूद्ध जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे. आज हमलोग यह प्रतिज्ञा करते है कि राज्य को बालश्रम मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










