विचार गोष्ठी में सक्षम के कार्यकारिणी की घोषणा

विचार गोष्ठी में सक्षम के कार्यकारिणी की घोषणा
कटिहार समदृष्टि क्षमता विकास व अनुसंधान मंडल (सक्षम) उत्तर बिहार की विचार गोष्ठी सह बैठक में कटिहार जिला कमेटी की घोषणा कर दी गयी है. यह जानकारी देते हुए सोमवार को सक्षम के प्रांतीय कोषाध्यक्ष ने बताया कि नेत्र कुंभ 2025 (प्रयागराज) के सेवादार के साथ माधव निवास (संघ कार्यालय) दरभंगा में विचार गोष्ठी आयोजित की गयी. जिसमें राष्ट्रीय सह सचिव व पालक उत्तर पूर्व क्षेत्र सक्षम चन्द्रभूषण पाठक मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए. उन्होंने बताया कि सेवादार (उत्तर बिहार) की अपेक्षित संख्या 30 में से 16 की उपस्थिति चार जिलों से हुई. जिसमें उपस्थित सेवादार कार्यकर्त्ता अपने-अपने जिलों में सक्षम को पूर्ण सहयोग देने की सहमति प्रकट की. उन्होंने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय सह सचिव व पालक उत्तर पूर्व क्षेत्र, सक्षम पाठक ने कटिहार जिला सक्षम के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी वासुदेव नायक को दी गयी. जबकि मुकुंद मुरारी साह को सचिव, योगेश पूर्वे को सह सचिव, सचिन कुमार सिंह को युवा प्रमुख व सत्यनारायण प्रसाद को चरैवेति प्रकोष्ठ प्रमुख का दायित्व दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




