भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कार्यसमिति की घोषणा

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कार्यसमिति की घोषणा

विज्ञापन

कटिहार भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नीरज कुमार आजाद ने शनिवार को अपनी कमेटी का घोषणा किया. जिसमें दो सह संयोजक सहित 19 कार्ससमिति सदस्य के 21 लोगों की समिति बनायी है. इस अवसर पर संयोजक नीरज कुमार आजाद ने बताया कि इज कमेटी व्यापारियों के हित एवं भारतीय जनता पार्टी के नीतियों को व्यापारियों तक एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यापारियों के हित में किए गए कार्यों को व्यापार प्रकोष्ठ के माध्यम से जिला के कोने-कोने में स्थित व्यापारियों तक पहुंचाया जायेगा. साथ ही बताया कि बिहार में पुनः एनडीए सरकार बनने से व्यापारियों में संतोष का भाव एवं निर्भीक वातावरण में व्यापार हो रहा है. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार राय, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी, सदर विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान सहित पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व एमएलसी राजवंशी सिंह, वीरेंद्र यादव, बब्बन झा, प्रमोद महतो, पवन साह, मनोज सरकार, शिव शंकर सरकार, संतोष सिंह, भारत निर्माण मंच के संस्थापक अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, सुनीता देवी सहित लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है. नगर वासी 31 मार्च तक अदा करें हॉल्डिंग टेक्स नहीं तो होगी कार्रवाई बरारी नगर पंचायत बरारी में बकाया हॉल्डिंग टेक्स वसूली में राहत देते हुए नगर पंचायत आवास विकास विभाग के निर्देश के आलोक में कार्यपालक दंडाधिकारी शिवांशु कुमार शिवेष ने बताया कि नगर पंचायत के सभी ग्यारह वार्डों में घर घर जाकर नगर कर्मी द्वारा लोगों को बकाया हॉल्डिंग टेक्स की वसूली एवं ब्याज व पेनाल्टी माफी की सूचना से अवगत कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि विभागीय आदेश पर सभी हॉल्डिंग टेक्स धारी को 31 मार्च तक ब्याज एवं पेनाल्टी में माफी की योजना है. इसका लाभ लोग 31मार्च 2026 तक ले सकते है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन