भैलागंज स्वास्थ केंद्र निर्माण में देरी से आक्रोश

भैलागंज स्वास्थ केंद्र निर्माण में देरी से आक्रोश
बलिया बेलौन मधाइपुर पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैलागंज का टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के तीन माह बाद भी कार्य शुरू नहीं होने पर मुखिया असरार अहमद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए संवेदक के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. ग्रामीणों ने कहा की संवेदक की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है. यहां एक करोड़ 18 लाख, 91 हजार 709 रू लागत से स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होना है. उन्होंने कहा की शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तो लोग सड़क पर उतर कर आन्दोलन करने को विवश होंगे. युवा जदयू के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सलाउद्दीन ने बताया की जदयू के एमएलसी अफाक आलम खान के द्वारा इस मुद्दा को विधानसभा सत्र में उठाये जाने एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर उक्त उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराने की मांग किये जाने पर भवन निर्माण विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए राशि जारी की गयी है. स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर विभाग के अभियंता व संवेदक की लापरवाही बताते हुए कहा की इस की शिकायत विभागीय पदाधिकारी से की जायेगी. मुखिया असरार अहमद ने बताया की तीन दशक पहले बना यह अतिरिक्त उप स्वास्थ केंद्र खंडहर में तब्दील हो गया है. यहां कोई स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं है. स्वास्थ्य केंद्र चालू नहीं रहने से सैकडों लोगों को दस किमी दूर बलिया बेलौन जाकर इलाज कराना पड़ता है. जिससे महिलाओं को वृद्ध व्यक्ति या गर्भवती को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. एपीएचसी भैलागंज बन जाने पर बहुत बडी आबादी को इस का लाभ मिलेगा. क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




