चार लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
चार लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर दर्ज करायी प्राथमिकी

एक युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने मामला में मृतक के भाई समराज ने रौतारा थाना में आवेदन देकर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

कोढ़ा. रौतारा थाना क्षेत्र के शेख टोला वार्ड आठ में एक युवक ताहीर, पिता अमीरुद्दीन के फांसी लगाकर आत्महत्या करने मामला में मृतक के भाई समराज ने रौतारा थाना में आवेदन देकर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि ताहिर गुजरात की एक प्लाई फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करता था. इसी दौरान उसकी पत्नी को गांव के ही महताब उर्फ पिंटू ने प्रेम जाल में फंसा लिया. उसके साथ अवैध संबंध बनाये. मृतक इस संबंध का विरोध करता था. आरोप है कि 27 मार्च 2026 को महताब उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर गुजरात ले गया. जहां दोनों साथ रहने लगे. विरोध करने पर मृतक के साथ मारपीट भी की गयी. परिजनों के अनुसार, मृतक गांव लौटकर पूरी घटना अपने परिवार एवं ग्रामीणों को बताया था. इसके बाद लगभग डेढ़ माह पूर्व महताब के परिजनों शेख जमीर व नेताज से शिकायत की. लेकिन उल्टा मृतक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गयी. साथ ही यह धमकी भी दी गई कि पत्नी वापस नहीं आयेगी. मृतक की पत्नी के बैंक खाते में करीब तीन से चार लाख रुपये एवं जेवरात थे. जिसे हड़पने की नीयत से प्रेम जाल रचा गया. पीड़ित परिवार ने रौतारा थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है. रौतारा पुलिस ने मामले को दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन