दावत ए इफ्तार में गंगा जमनी तहजीब की मिसाल

Updated at : 19 Mar 2026 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
दावत ए इफ्तार में गंगा जमनी तहजीब की मिसाल

दावत ए इफ्तार में गंगा जमनी तहजीब की मिसाल

विज्ञापन

बलिया बेलौन जदयू प्रदेश युवा महासचिव विकास कुमार अग्रवाल, सचिव इमरान आलम द्वारा बुधवार को माहे रमजान के मुबारक मौके पर दावत ए इफ्तार का आयोजन कर आपसी प्रेम, भाईचारा को बढ़ावा दिये. रोजेदार सहित राजनीतिक दल के कार्यकर्ता जाति धर्म से ऊपर उठकर दावत ए इफ्तार में शरीक हो कर गंगा जमनी तहजीब की मिशाल पेश किये. युवा सचिव इमरान आलम ने कहा की इस देश की असल खुबसूरती सभी जाति के लोग सभी पर्व को आपस में मिल कर मनाने से है. इफ्तार पार्टी में सैकड़ों लोग मौजूद थे. लोगों ने एक दूसरे को रमजानुल मुबारक की बधाई दी है. दावत ए इफ्तार में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता सहित अगल बगल लोग एवं रोजेदार शरीक हुए. देश की एकता अखंडता के लिए आपसी प्रेम भाईचारा जरूरी है. इस क्षेत्र में सभी लोग एक दूसरे के पर्व त्यौहार में शरीक होते हैं, दावत ए इफ्तार के द्वारा इस परम्परा को कायम रखा है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन