अलतापुर ने बलतर को पांच विकेट से हरा शील्ड पर जमाया कब्जा

Published at :27 Feb 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
अलतापुर ने बलतर को पांच विकेट से हरा शील्ड पर जमाया कब्जा

अलतापुर ने बलतर को पांच विकेट से हरा शील्ड पर जमाया कब्जा

विज्ञापन

आबादपुर बारसोई प्रखंड के लगुवा-दासग्राम पंचायत स्थित लगुवा खेल मैदान में गुरुवार को खेले गये एलपीएल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में अलतापुर की टीम ने बलतर को पांच विकेट से मात देकर फाइनल खिताब पर कब्जा जमा लिया. फाइनल मैच का शुभारंभ मुखिया संघ अध्यक्ष बारसोई प्रखंड मोअज्जम हुसैन, युवा कांग्रेस बारसोई प्रखंड अध्यक्ष हसन राजा, पंचायत के मुखिया मूर्तूजा अली, सोहेल अनवर एवं मुख्य आयोजक डॉ आरिफ ने फीता काटकर किया. फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बलतर की टीम ने कुल 112 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलतापुर की टीम ने मात्र दस ओवरों में ही पांच विकेट के नुकसान पर 113 रन बना डाला. मैच के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अलतापुर टीम के कैप्टन गुलजार को मैन ऑफ दी मैच पुरस्कार से नवाजा गया. टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर गुलजार को ही मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार भेंट किया. लगुवा प्रीमियम लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार व बंगाल की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया. आरम्भ से लेकर अंत तक इस क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर युवाओं व क्रिकेट प्रेमियों में बड़ी ही उत्साह देखी गयी. टूर्नामेंट के समापन पर मुख्य आयोजक डॉ आरिफ, कमेटी के सदस्यों ने अलतापुर टीम के कप्तान को विजयी ट्रॉफी एवं 40000 रुपये प्रोत्साहन राशि भेंट किया. मौके पर नदीम, मसीउर, शाहिद,अताऊर, मुन्ना, आदिल, दुलाल, समीर, मनवार, हैदर, राजेक, दीपक, अरमान, आलम, सद्दाम, मंसूर मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन