एलायंस ने शांति भारती क्रिकेट क्लब को 94 रनों से हराया

एलायंस ने शांति भारती क्रिकेट क्लब को 94 रनों से हराया
कटिहार राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार का मैच पुल बी का शांति भारती व एलायंस क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. टॉस जीत कर एलायंस क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाया. एलायंस क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए इस्राफील लल्ला ने 65 रन और साहिल अंसारी ने 45 रन बनाये. गेंदबाजी में शांति भारती क्रिकेट क्लब की तरफ से अभिषेक कांत ने तीन और जीतेश यादव ने दो विकेट लिया. 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शांति भारती क्रिकेट क्लब की टीम 32.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 143 रनों पर सिमट गयी. बल्लेबाजी में शांति भारती क्रिकेट क्लब की तरफ से आदित्य सोलंकी ने 53 रन बनाये. गेंदबाजी में एलायंस की तरफ से साहिल अंसारी ने तीन विकेट और नीतीश चौधरी ने चार विकेट लिये. एलायंस क्रिकेट क्लब की टीम ने 94 रनों से मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार साहिल अंसारी को मिला. निर्णायक की भूमिका में गौतम ठाकुर और आशुतोष कुमार रहे. शुक्रवार का मैच सन्नी क्रिकेट क्लब और फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




