अस्पाल में भरती प्रसूता को निजी क्लिनिक में भेजने का आरोप

Updated at : 16 Oct 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
अस्पाल में भरती प्रसूता को निजी क्लिनिक में भेजने का आरोप

अस्पाल में भरती प्रसूता को निजी क्लिनिक में भेजने का आरोप

विज्ञापन

कोढ़ा फुलवरिया पंचायत के मधुरा गांव की एक प्रसूता को डाराकर एक निजी क्लिनिक में भर्ती करा दिया. पीड़ित के ससुर दुखलाल चौधरी ने बताया की चंदा नाम की आशा मेरी पतोहू संगीता देवी का प्रसव कराने के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. गर्भ में बच्चा उल्टा होने व मरने का भय दिखा कर पास के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराने को कहा. निजी अस्पताल में प्रसव कराने के नाम पर पर 21000 की मांग की गई. ससुरू ने कहा , मेरे आग्रह पर प्रसव कराना 19000 रुपया में आशा चंदा ने तय कर दिया. इसी बीच पर प्रसूता को लेकर मुझे बिना सूचना दिये पास के निजी क्लिनिक में लेकर चली गयी. किस अस्पताल में लेकर गयी यह उन्हें पता नहीं चला काफी खोजबीन के बाद आशा ने फोन करने पर बताया गया कि पास के ही अस्पताल में भर्ती कराए हैं. जितने पैसे में बात हुई थी जमा करा देने को कहा. इसके बाद उन्होंने आक्रोश जताया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार आर्य ने बताया की मामला संज्ञान में आया है. जांच पड़ताल कर आशा के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन