चोरी गयी 1.37 लाख रुपये के साथ आरोपित गिरफ्तार

चोरी गयी 1.37 लाख रुपये के साथ आरोपित गिरफ्तार
कोढ़ा कोढ़ा थाना पुलिस ने नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त अमित कुमार, पिता सीताराम यादव, नयाटोला जुराबगंज निवासी को चोरी की गयी राशि 1.37 लाख के साथ गिरफ्तार किया है. पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने सभी आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए अभियुक्त को पकरीबरावां थाना, नवादा को सुपुर्द कर दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




