एनएच-31 पर हादसा, बाइक से गिरकर महिला की मौत

एनएच-31 पर हादसा, बाइक से गिरकर महिला की मौत
कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौक स्थित एनएच 31 पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में सीता देवी 45 वर्ष, पति मोती सहनी, सादलपुर कला, पंचायत बहरखाल, थाना रौतारा निवासी की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, मृतका अपने भाई कमलेश साहनी के साथ बाइक से बरारी के बांध टोला अपनी बेटी-दामाद से मिलने जा रही थी. बाइक पर बीच में मृतका की पुत्री पूजा कुमारी भी बैठी हुई थी. फुलवरिया चौक के पास अचानक पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक को जोरदार ठोकर मार दी. टक्कर लगते ही सीता देवी असंतुलित होकर सड़क पर गिर गयी और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. लोगों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतका की पुत्री पूजा कुमारी भी गिर गयी लेकिन वह बाल-बाल बच गयी. आरोपित बाइक सवार मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि फरार बाइक सवार की तलाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है. मृतका के परिजनों के आवेदन पर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




