वृद्ध के साथ हो रहे दुर्व्यवहार, भेदभाव, उपेक्षा रोका जाना जरूरी

वृद्ध के साथ हो रहे दुर्व्यवहार, भेदभाव, उपेक्षा रोका जाना जरूरी
अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्ध की दशा व दिशा पर कार्यक्रम, वृद्ध को सम्मान की करने की अपील कटिहार अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर कोसी, क्षेत्रीय, विकलांग, विधवा, वृद्ध, कल्याण समिति कटिहार की ओर से स्थानीय शिक्षा निकेतन, बिनोदपुर कटिहार में वृद्ध व्यक्तियों का समाज में योगदान एवं चुनौतियां को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. केबी झा महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर प्रभु नारायण लाल दास व कार्यक्रम संयोजक वासुदेव नायक ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया. प्रोफेसर दास ने कहा कि संस्था के द्वारा वृद्ध दिवस मनाने का उद्देश्य वरिष्ठ जनों का सम्मान हर दिन हर पल हमारे मन में होना चाहिए. वृद्ध व्यक्ति के साथ हो रहे दुर्व्यवहार, भेदभाव, उपेक्षा और अन्याय को रोका जाना अनिवार्य है. उन्होंने कटिहार के इतिहास एवं ज्ञानवर्धक जानकारी दिया. आरएसएस के वरिष्ठ स्वंयसेवक धीरेन्द्र नाथ झा ने कहा कि वृद्ध व्यक्ति ज्ञान का भंडार है. उनका अनुभव और समाज के प्रति योगदान का चर्चा एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया जाना चाहिए. उन्हें सम्मान देने, उनकी देखभाल करने, उनके अधिकारों को बनाये रखने की आवश्यकता है. वृद्ध जनों का ज्ञान और अनुभव हमारे लिए अनमोल है. वृद्ध जनों की सम्मान करते हुए कार्यक्रम अध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी वृद्ध जनों को अंग वस्त्र देकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया. संचालक, बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड सदस्य शिव शंकर रमानी ने शिक्षा निकेतन के निदेशक विजय शुक्ला को पौधा देकर सम्मानित किया. गंगा राम चंद्रवंशी, विजय कुमार, पूरन मिश्रा, सजल विश्वास, सोनेलाल महतो, राम पुकार सिंह, दुर्गा चंद्रवंशी, समर बनर्जी, प्रहलाद शाह, जयप्रकाश बारिक, लक्ष्मण, राज किशोर यादव, प्रशांत कुमार, अशोक राय, लक्ष्मी देवी, जूली शर्मा, सुनीता देवी, लीलू मंडल, मुन्ना साह शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




