चोरी मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार

चोरी मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार
हसनगंज हरिहरपुर गांव से रौतारा पुलिस ने चोरी मामले में फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. पुलिस ने गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी को गुरुवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि विकास महलदार पिता नारायण महलदार साकिन हरिहरपुर थाना रौतारा जो चोरी के पूर्व कांड मामले में न्यायालय से फरार चल रहे थे. वारंटी को उनके घर हरिहरपुर गांव से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार वारंटी को विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाया गया. बताया कोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था स्थापित करने को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है. पुलिस बल आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










