नशे में धुत 17 लोगों को आबादपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 14 May 2026 6:48 PM

विज्ञापन

नशे में धुत 17 लोगों को आबादपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

बारसोई बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना पुलिस ने नशे में हंगामा कर रहे 17 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी आरोपितों का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करायी. शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें हिरासत में लिया. आबादपुर थानाध्यक्ष शादाब आलम ने बताया कि रात्रि गश्ती, वाहन जांच एवं शराबबंदी अभियान के दौरान पुलिस टीम सनकौला चेकपोस्ट पर वाहन जांच कर रही थी. कुशिदा (पश्चिम बंगाल) की ओर से काफी संख्या में लोग शोर-शराबा करते हुए पहुंचे, पूछताछ में सभी ने पास के गांव में शादी समारोह में शामिल होने की बात कही. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी व्यक्तियों के मुंह से शराब जैसी गंध आने पर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गयी. अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई ले जाकर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तथा बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अधिकांश आरोपित पश्चिम बंगाल के मालदा व उत्तर दिनाजपुर जिले के निवासी बताए गए हैं. थानाध्यक्ष शादाब आलम ने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. किसी भी हालत में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन