चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 17 Feb 2026 6:37 PM

विज्ञापन

रौतारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

कोढ़ा. रौतारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित शंकर कुमार यादव रौतारा थाना क्षेत्र का रहने वाले ललन यादव का पुत्र बताया गया है. पुलिस ने आरोपित को संदिग्ध स्थिति में वाहन के साथ पकड़ा. इसके बाद पूछताछ व प्रारंभिक जांच में बाइक चोरी की होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. लालासर बिंद, थानाध्यक्ष लालसार बिन्द ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है. उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है. आवश्यकतानुसार अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी. पुलिस ने आमलोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की सूचना तुरंत थाना को दें. ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सकें.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन