100 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
100 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर मुफ्फसिल पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 100 ग्राम स्मैक व एक बाइक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

कटिहार.

एसपी के निर्देश पर मुफ्फसिल पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 100 ग्राम स्मैक व एक बाइक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. मुफ्फसिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पत्थलबाड़ी जाफरगंज सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक को देखकर पुलिस को संदेह हुआ. पुलिस ने उसे रोकते हुए तलाशी ली. जिस क्रम में उन दोनों के पास से सौ ग्राम स्मैक बरामद किया. स्मैक मिलते ही पुलिस ने दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. इस संदर्भ में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि सुफियान 31 वर्ष पिता नजरूल हक, इमली टोला, नासिम 30 वर्ष पिता हजरत अली, सहजा थाना मनसाही निवासी के विरुद्ध स्थानीय थाना में कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन