एसपी ने सेमापुर थाना का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन
एसपी ने सेमापुर थाना का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

एसपी ने सेमापुर थाना में कांड अन्वेषण की समीक्षा व थाना का निरीक्षण करने पहुंचे. जहां उन्हें गॉड ऑफ ऑनर की सलामी दी गयी

विज्ञापन

कटिहार/बरारी. एसपी ने सेमापुर थाना में कांड अन्वेषण की समीक्षा व थाना का निरीक्षण करने पहुंचे. जहां उन्हें गॉड ऑफ ऑनर की सलामी दी गयी. इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, अंचल निरीक्षक कोढ़ा एवं थानाध्यक्ष की उपस्थिति रहे. एसपी ने थाना का निरीक्षण के क्रम में कांड अन्वेषण, सीसीटीएनएस, दागी पंजी, मालखाना, सीडी पार्ट-2/3 सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया. इसके अतिरिक्त थाना के समग्र कार्यों की समीक्षा की. लंबित कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान थाना के अभिलेख, विधि-व्यवस्था संधारण तथा पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया. इस अवसर पर एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही थाना परिसर की व्यवस्था एवं कार्यों में सुधार को लेकर भी आवश्यक सुझाव दिए.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन