डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर महाजनसभा में भरी हुंकार

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 22 May 2026 5:59 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू धर्मपुर गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, कृष्णनगर नरैहिया के मैदान में डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय महाजनसभा का आयोजन किया गया

विज्ञापन

समेली. प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू धर्मपुर गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, कृष्णनगर नरैहिया के मैदान में डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय महाजनसभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम डिग्री कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति नरैहिया समेली के बैनर तले आयोजित हुआ. जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षक, अभिभावक, छात्र-छात्राएं वं ग्रामीण शामिल हुए. सभा में प्रखंड राजद अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, सेवानिवृत्त अरविंद कुमार मंडल, योगेंद्र प्रसाद मंडल, देवेश्वर प्रसाद मंडल, गौतम कुमार प्रीतम, गंगन मंडल, मेदी प्रसाद मंडल, संचितानंद मंडल, सुनील शर्मा, अरविंद आनंद, राजद युवा नेता मिथुन कुमार यादव, कौशल किशोर यादव, निभा देवी, विलाश कुमार मंडल, बुद्धदेव मंडल समेत कई लोग मौजूद रहे. अध्यक्षता संघर्ष समिति के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने की. सचिव प्रकाश कुमार, महासचिव गंगेश झा, उपाध्यक्ष अमित कुमार मंडल, संतोष कुमार मंडल, मनीष कुमार, विक्रम कुमार, अटल कुमार, गुड्डू कुमार, दीपक कुमार, श्याम कुमार, गोविंद कुमार, जोशी यादव सहित समिति के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बीते बजट सत्र में हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की गई थी. जुलाई सत्र से पढ़ाई शुरू कराने की बात कही गई थी. संघर्ष समिति के सदस्यों ने दावा किया कि शुरू से ही नरैहिया को डिग्री कॉलेज के लिए उपयुक्त स्थान माना गया है. वक्ताओं ने कहा कि नरैहिया समेली प्रखंड के मध्य में स्थित है. जिससे यहां तक आवागमन आसान है. प्रखंड के सभी पंचायतों के छात्रों को लाभ मिलेगा. समिति के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने कहा कि डिग्री कॉलेज बनने से क्षेत्र की बहन-बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा. साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा. सभा के दौरान युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि नरैहिया में डिग्री कॉलेज निर्माण नहीं किया गया तो व्यापक जनआंदोलन चलाया जायेगा. संघर्ष समिति ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर हजारों की संख्या में प्रखंड कार्यालय और जिला मुख्यालय का घेराव किया जायेगा. बैठक में यह भी बताया गया कि डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर क्षेत्र में महाजनसंपर्क अभियान लगातार चलाया जा रहा है. लोगों का समर्थन तेजी से बढ़ रहा है. इस अभियान बरारी विधायक विजय सिंह निषाद को समिति द्वारा कई बार आमंत्रित किया गया. लेकिन अब तक उपस्थित नहीं होने के कारण लोगों में नाराजगी जतायी है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन